फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रधानमंत्री की सौगात से बदलेगी काशी की सूरत

प्रधानमंत्री की सौगात से बदलेगी काशी की सूरत

Sun, 11 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सौगात से बदलेगी काशी की सूरत
वाराणसी। 15वें दौरे पर वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के इस उपहार से काशी की सूरत बदल जाएगी। रिंग रोड, रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन, दीनापुर एसटीपी, सीवरेज पंपिंग स्टेशन सहित अन्य परियोजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

16 किलोमीटर लंबे रिंग रोड गाजीपुर के संदहा से आजमगढ़ को मुख्य मार्ग को क्रॉस कर जौनपुर के हरहुआ तक बनाई गई है। 261.09 करोड़ रुपये की योजना से कैंट पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से दूसरे जिलों को जाने वाली गाड़ियों को कैंट होकर जाना पड़ता था। अब इन मार्गों से आने वाले वाहनों को दूसरे जिलों में जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

17.5 किमी बाबतपुर फोरलेन पर एक फ्लाईओवर भी है। बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर आने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। आने वाले दिनों जब फुलवरिया फोरलेन का काम पूरा हो जाएगा तो बाबतपुर से बीएचयू जाने के लिए यह काशी की रफ्तार को और बढ़ा देगी। फिलहाल अभी कैंट और कचहरी होकर लोगों को शहर में आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

140 एमएलडी क्षमता के सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट दीनापुर से गंगा और वरुणा में मल जल मिलने से रोकने में मदद मिलेगी। इसी तरह रामनगर में इंटरसेप्सन, डायवर्जन ऑफ ड्रेन योजना से गंगा में प्रदूषण में कमी आएगी। ऐसे ही चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन पर तीन पंपिंग स्टेशन, इंटरसेप्सन सीवर और पंपिंग मेन कार्य से घरेलू सीवेज को टैप कर पंपिंग स्टेशन तक पहुंचेगा। तेवर ग्राम में पाइप पेयजल योजना से गांव को शुद्ध पानी मिलेगा।
-------इनसेट--------------
रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल
हल्दिया से वाराणसी तक जल परिवहन के लिए रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल की लागत 206 करोड़ रुपये है। इस माध्यम से आने वाला मालभाड़ा सड़क मार्ग से आने वाले मालभाड़े से कम होगा। यहां से हल्दिया तक जाने वाले मार्ग में जगह-जगह सामान उतारने के लिए सेंटर बनाए जाएंगे। पूर्वांचल में काशी मुख्य सेंटर होगा, जहां से माल चढ़ाया और उतारा जाएगा। इसके अलावा रामनगर में हेलीपोर्ट निर्माण का शिलान्यास होगा। इससे पर्यटक घाटों व शहर के हेलीकाप्टर से दर्शन का आनंद ले सकेंगे। दूसरी ओर करौदी में वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। परिवहन विभाग यहां वाहन चालकों प्रशिक्षण देगा।

----ट्वीटर---लोगो----समाचार प्रमुखता से---
काशी ने मुझे अद्वितीय प्रेम दिया: प्रधानमंत्री
वाराणसी। काशी आगमन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपने प्रति काशी के अनूठे प्रेम का इजहार किया है। प्रधानमंत्री ने तीन ट्वीट से काशी आने की जानकारी और विकास का भरोसा दिया। शनिवार को ट्वीट कर पीएम ने कहा, काशी ने मुझे अद्वितीय प्रेम दिया है। ये प्राचीन शहर को और मजबूती प्रदान करने के लिए जिन आधुनिक बुनियादी सुविधाओं की हकदार हैं, उसे वह देने का मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। पीआईबी के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है कि इस महीने के 12वें दिन मैं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन के लिए काशी में रहने की उम्मीद करता हूं। इसमें शहर और शेष यूपी, विशेष रूप से पूर्वांचल पर एक परिवर्तनीय प्रभाव होगा। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज के ट्वीट पर लिखा एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना, जो वाराणसी के लोगों के लिए आराम की सुविधा को बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed