{"_id":"5bce2d17bdec2269b059c3ed","slug":"111540238615-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस की कोई तुलना नहीं : शरमन जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस की कोई तुलना नहीं : शरमन जोशी
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी के बिना गंगा अधूरी है और गंगा के बिना काशी। काशी इन सर्च ऑफ गंगा में इसे ही दर्शाने की कोशिश की गई है। इसी काशी और गंगा पर बनी फिल्म ‘काशी : इन सर्च ऑफ गंगा’ 26 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है और इसके प्रमोशन के लिए ही सोमवार को फिल्म अभिनेता शरमन जोशी अपनी पूरी टीम के साथ काशी में थे। टीम ने यहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि बनारस में बदलाव हो रहे हैं। ये एक अलग ही शहर है, इसकी तुलना किसी और से करना बेमानी है।
फिल्म में काशी का किरदार में भाई की भूमिका में शरमन जोशी हैं और बहन गंगा का किरदार निभाया है ऐश्वर्या देवन ने निभाया है। इस फिल्म से पहली बार बॉलीवुड में कदम रखने वाली ऐश्वर्या ने कहा कि काशी फिल्म से मेेरे कॅरियर की शुरुआत हुई है। एक यूनीक स्क्रिप्ट पर मैंने काम किया है। फिल्म निर्देशक धीरज कुमार व निर्माता मनीष किशोर ने कहा कि छह सात शहरों से होते हुए आखिर में हम काशी में बाबा का आशीर्वाद लेने आए हैं।
विधि विधान से की पूजा अर्चना
अभिनेता शरमान जोशी ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाने के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। आचार्य डॉ. श्रीकांत मिश्र ने षोड्षोपचार विधि से पूजा कराई। ज्ञानवापी प्रांगण स्थित नंदी से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया। मंदिर से निकलने के बाद दशाश्वमेध घाट का नजारा लेने भी पूरी टीम पहुंची। मां गंगा से भी उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। फिल्म की शूटिंग जहां उन्होंने की थी, वहां जाकर उन पलों को याद भी किया। इस दौरान घाट पर लोगों के साथ उन्होंने सेल्फी ली।