{"_id":"5bce2cffbdec2269980464f1","slug":"111540238591-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों का ब्यौरा विदेश मंत्रालय ने मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों का ब्यौरा विदेश मंत्रालय ने मांगा
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का ब्यौरा विदेश मंत्रालय ने प्रशासन से मांगा है। तैयारी, कार्ययोजना सहित अब तक किए गए कामों की रिपोर्ट के आधार पर विदेश मंत्रालय इसकी रूपरेखा तैयार करेगा। उधर, प्रदेश की ओर से यूपीबीपीडी वेबसाइट लांच किए जाने की तैयारी है। इस वेबसाइट को भी विदेश मंत्रालय की पीबीडीइंडिया से लिंक किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय की ओर से जनसहभागिता के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास की भी जानकारी मांगी गई है। माना जा रहा है कि विदेश मंत्रालय प्रशासन की तैयारियों और कार्ययोजना के आधार पर अपनी भूमिका तय करेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय भी लगातार विदेश मंत्रालय से सम्मेलन से जुड़ी जानकारियां और तैयारियों का अपडेट ले रहा है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी अपनी वेबसाइट से सम्मेलन से जुड़ी जानकारियां सांझा करेगी।
पहले दिन होगा यूथ प्रवासी दिवस
प्रवासी सम्मेलन के पहले दिन 21 जनवरी को यूथ प्रवासी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश और युवा प्रवासियों के बीच आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू के छात्रों से भी प्रवासियों का संवाद होगा।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां और कार्ययोजना से विदेश मंत्रालय को अवगत कराया गया है। प्रदेश की ओर से तैयार वेबसाइट भी विदेश मंत्रालय की साइट से लिंक होगी। इसके लिए काम किया जा रहा है।
- दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त