फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फोटो बयां कर देती है पूरी कहानी

फोटो बयां कर देती है पूरी कहानी

Mon, 20 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो बयां कर देती है पूरी कहानी
भदोही। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रविवार को नगर पालिका सभागार में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि तकनीकी युग में हर क्षेत्र का विकास हुआ है। उसमें फोटोग्राफी भी एक है। कहा फोटो खींचना कला है। कभी-कभी एक फोटो ही पूरी कहानी बयां कर देती है। उसके लिए शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती। विधायक ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा फोटोग्राफी को अपना कॅरियर चुन रहे हैं। उदीयमान फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करना चाहिए। कहा कि एक फोटो किसी का जीवन संवार सकती है। आह्वान किया कि फोटो के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर को प्रस्तुत करते रहें। प्रदर्शनी में 300 से अधिक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए, जिनके माध्यम से जीवन और समाज के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में कारगिल, लेह लद्दाख, मुंबई की गणपति पूजा, पुष्कर मेला, वाराणसी की नाग नथैया लीला समेत अलग-अलग जनपदों के उत्सवों, मानव कष्ट, खेल और प्रकृति के आकर्षक स्वरूपों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर अपना कीमती वक्त देकर उत्कृष्ट फोटो खींचता है, ताकि समाज की वास्तविक तस्वीर पेश कर सके। इस दौरान सपा नेता डॉ. आरके पटेल, शमशेर खां बड्डे, विनीत बरनवाल, अजय दूबे, गुलाम हुसैन संजरी, हन्नान अंसारी, सचिन त्रिपाठी, डा.मेराज अंसारी, घनश्याम पाठक, राजेश जायसवाल, सुरेश मोदनवाल, नीरज मिश्र, राहुल कश्यप, राहुल सिंह, राहुल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, विष्णु विश्वकर्मा, पंकज राय, संजय यादव, प्रभु सेठ, मंजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed