फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आंधी थमने का इंतजार कर रहीं थीं तीनों सगी बहनें

आंधी थमने का इंतजार कर रहीं थीं तीनों सगी बहनें

Sat, 23 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आंधी थमने का इंतजार कर रहीं थीं तीनों सगी बहनें
मिर्जामुराद/ सेवापुरी। शुक्रवार शाम आई आंधी के समय शिवरामपुर निवासी मजदूर राजेश राजभर की तीन बेटियां देवी (14), जय देवी (12) और शालू (10) पास के ही मोंगलबीर गांव स्थित सरकारी नलकूप से स्नान कर घर लौट रहीं थी। आंधी आने पर तीनों ने बचने के लिए रास्ते में आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। आंधी थमने का इंतजार करने के दौरान पेड़ गिर गया और तीनों दब गईं। हादसे में कक्षा पांच में पढ़ने वाली शालू की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो बहनें बुरी तरह जख्मी हो गईं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने इस घटना को क्षेत्रीय विधायक नील रतन सिंह नीलू को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना परिसर में नीम का पेड़ गिरने से वहां खड़ी पुलिस की जीप और बांग्ला चट्टी स्थित शंकर जी मंदिर पर सियाराम बाबा के योगासन के कमरे की छत पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे। आंधी के चलते क्षेत्र के गौर, चक्रपानपुर, ब्यासपुर, मोंगलावीर और शिवरामपुर गांवों के दर्जनों पेड़ उखड़ गए और कई लोग जख्मी हो गए। मिर्जामुराद की ही गौर राजभर बस्ती में फूलचंद राजभर कच्चे मकान पर नीम का पेड़ गिर पड़ा। इससे फूलचंद के बेटे अनिल (22), उनकी बहू रीना (20) और दूसरी बहू बेबी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों सहित अन्य लोगों को निकाला गया। घायलों का पास के नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

उधर, सेवापुरी से मिली जानकारी के मुताबिक खिल्लूपुर में खदेरन माली की झोपडी व बाबा पटेल की गुमटी की दुकान पर नीम का पेड़ गिरने से हजारों का नुकसान हुआ है। खिल्लूपुर में बिजली के पांच पोल ट्रांसफार्मर सहित उखड़ गए। मटूका गांव में चर्च की दीवार गिरने से चार बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने दीवार का मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तीन घायल बच्चों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों में अश्विनी पटेल (10), सुनील कुमार पटेल (8) और जान्हू हाशमी (10) और किशन पटेल उर्फ विकास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed