फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शौचालय निर्माण की जांच में मिली गड़बड़ी0

शौचालय निर्माण की जांच में मिली गड़बड़ी0

Wed, 09 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की जांच में मिली गड़बड़ी0
राजातालाब। शौचालय निर्माण में घपलेबाजी का मामला गरमा गया है। मंगलवार को कनकपुर में जांच करने पहुंचे सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांव में पहुंचे। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर साक्ष्य जुटाए। इस दौरान मौके पर गड़बड़ी भी मिली। इसकी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों कनकपुर में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों की मांग के बावजूद तकनीकी जांच नहीं होने का मामला अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को जांच करने सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश यादव गांव में पहुंचे। उन्होंने यहां पर शौचालय से संबंधित तकनीकी जांच की। यहां उन्होंने शौचालय के लाभार्थियों से जानकारी हासिल की। एडीपीआरओ ने गांव में पहुंच कर ग्राम प्रधान को व पूर्व ग्राम सचिव विनोद यादव को मौके पर बुलाया। लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद ग्राम विकास सचिव का चार्ज लेने वाले मुकेश शर्मा पुराने अभिलेखों के साथ पहुंचे। गांव के ओमप्रकाश सिंह बबलू ने बताया कि वह उपनिदेशक पंचायत राज को फरवरी महीने में ही जांच के लिए पत्र लिखा था। मार्च माह में उपनिदेशक कार्यालय के मंडलीय कंसल्टेंट सुनील कुमार ने शौचालय की जांच की थी। सुनील कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी को 28 मार्च को अपनी रिपोर्ट देकर मानक के अनुसार कार्य न होने का उल्लेख किया था। उन्होंने तकनीकी जांच के लिए कहा था। यह जांच अब 7 मई को हुई है। इस दौरान शिकायतकर्ता व ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed