फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल0

बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल0

Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल0
मिर्जामुराद। मेहदीगंज स्थित शीतल पेय कंपनी के समीप सोमवार की रात ट्रक खड़ा कर खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहे तीन ट्रक चालकों को राजातालाब की ओर जा रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मेहदीगंज स्थित शीतल पेय कंपनी के समीप उन्नाव जिले के बांगरमऊ निवासी दीपक दीक्षित (26) और फतेहपुर निवासी मोनू (32) व रामचंद्र (36) ने सोमवार की देर रात अपना ट्रक खड़ा किया। इसके बाद तीनों सड़क पार कर ढाबे की ओर जाने लगे। इसी दौरान मिर्जामुराद से राजातालाब की ओर जा रहे बाइक सवार ने तीनों ट्रक चालक को जोरदार टक्कर मारी। खजुरी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों का उपचार मंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना पर शहर आए दीपक के भाई शिवम की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवम ने बताया कि दीपक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed