{"_id":"5ae6200a4f1c1b3c0a8b7213","slug":"111525030922-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जमानतदारों की मदद से लूट के आरोपियों ने करा ली जमानत0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जमानतदारों की मदद से लूट के आरोपियों ने करा ली जमानत0
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लूट सहित अन्य मामले के दो आरोपियों द्वारा फर्जी जमानतदार की मदद से जमानत करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर कैंट थाने में शिवपुर थाने के दरोगा विदेशी राम सरोज की तहरीर पर शनिवार की रात कैंट थाने में अज्ञात पैरोकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों की जमानत निरस्त कराने की मांग की गई है।
इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय को दरोगा विदेशी राम सरोज ने बताया कि शनिवार को वह शिवपुर क्षेत्र के पंचक्रोशी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जानकारी में आया कि लूट सहित अन्य आरोपों में जेल में निरुद्ध पंचक्रोशी रोड निवासी सोहन जायसवाल उर्फ बिलाई और आकाश सेठ फर्जी जमानतदारों की मदद से कूटरचित कागजात प्रस्तुत कर बाहर आ गए हैं। मामले की तस्दीक शिवपुर थाने से करने के साथ ही जमानतदारों के नाम-पता की तस्दीक कराई गई। सामने आया कि जमानतदारों का सत्यापन उनके निवास स्थान के थाने से नहीं कराया गया है। इस संबंध में न्यायालय से भी पता किया गया। सामने यही आया कि दोनों आरोपियों के पैरोकार ने फर्जी जमानतदारों की मदद से उनकी जमानत कराई है।