{"_id":"5aaec1ff4f1c1b690e8b536b","slug":"111521402367-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी और बिंद समाज कल्याण संघ के संयुक्त नेतृत्व में किसानों की कर्ज माफी और बढ़ी हुई बिजली दर को कम करने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को ज्ञानपुर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय से पुलिस लाइन तक पैदल मार्च निकाला गया।
सपा नेता रमेश चंद्र यादव ददा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैे। किसानों को मिलने वाली बिजली की दर में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। कर्जमाफी के नाम पर केवल किसानों को मुर्ख बनाया गया है। आधे किसानों का भी कर्ज माफ नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी के नेता और बिंद समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिंद ने कहा कि पिछले चार साल से देश और एक साल से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। ये सरकार अभी तक केवल देश की जनता को आश्वासन और सपने दिखाती आ रही है। प्रदेश में किसानों की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। किसानों को मिलनेवाले सब्सिडी को समाप्त कर दिया गया है। जिसके कारण उर्वरक और बीजों के दाम काफी बढ़ चुके हैं। मार्च में कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, कमला शंकर महतो, अमरजीत यादव, विनोद यादव, मुन्ना खान, तेजपत यादव, लवकुश यादव, अरुन यादव, दीपक यादव, रमाशंकर यादव, रामसेवक केवट, कोषाध्यक्ष भीखू बिंद आदि शामिल थे।