{"_id":"5aad77054f1c1bb7758b600e","slug":"111521317637-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में भदोही ने मिर्जापुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में भदोही ने मिर्जापुर को हराया
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही महोत्सव का दूसरा दिन एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिताओं के नाम रहा। इसमें कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती और दिव्यांग दौड़ और दिव्यांग क्रिकेट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कबड्डी में पुरुष वर्ग में भदोही की टीम ने मिर्जापुर को 45-20 और महिला वर्ग में 30-23 के अंतर से हराया।
कुश्ती प्रतियोगिता में पांच भार वर्ग में मुकाबले हुए। मूसीलाटपुर स्टेडियम में 70 किलो वर्ग में सोनभद्र के धर्मेंद्र चौहान ने वाराणसी के गौरव को पटखनी दी। इसी तरह 65 किलो वर्ग में भदोही के राहुल ने घरांव के रामदुलार चित किया। इसके अलावा 61 किलो, 57 किलो, और 50 किलो वर्ग में भी कुश्ती के मुकाबले हुए। विजेताओं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इसके बाद वालीबाल का मुकाबला हुआ। इसमें पुलिस लाइन ज्ञानपुर विजेता और ऊंज क्लब की टीमें भिड़ीं, जिसमें पुलिस लाइन ज्ञानपुर ने ऊंज क्लब को हरा दिया। इस मौके पर जिला उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। इससे पूर्व दिव्यांगों की मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बने रहे। व्हील चेयर पर बैठे खिलाड़ियों का गेंद के पीछे भागना और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन लोगों को मंत्रमुग्ध कर गया।