{"_id":"5a85f1af4f1c1bf17b8b77c4","slug":"111518727599-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्वविद्यालय में सृजित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति से जुड़े दो मई 1998 के शासनादेश के पालन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया।
गैर शैक्षणिक कर्मचारी, डॉ. बंश नारायण राय की अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रहे वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी हठवादी नीतियों के कारण इसकी व्याख्या गलत ढंग से कर रहा है और कर्मचारियों को बरगलाने का प्रयास कर रहा है। शासनादेश के आधार पर कर्मचारियों को सुविधाएं व लाभ मिलना चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। नहीं तो कर्मचारी बाध्य होकर सारा काम-काज बंद कर देंगे और इसकी जिम्मेदारी विद्यापीठ प्रशासन की होगी। धरना में सुरेंद्र नारायण सिंह, महेंद्र पांडेय, कृष्णकांत सिंह, सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी, विरेंद्र राम त्रिपाठी, पृथ्वी नाथ शर्मा, जनार्दन पांडेय, निमेश शर्मा, रामराज यादव, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे।