{"_id":"5a7e07d44f1c1b93268b945c","slug":"111518208980-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुणा कॉरिडोर का काम 31 मार्च तक पूरा कराने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुणा कॉरिडोर का काम 31 मार्च तक पूरा कराने की चेतावनी
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शुक्रवार को अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। वरुणा कॉरिडोर निर्माण की धीमी गति पर मुख्य अभियंता सिंचाई की जमकर क्लास लगाई। साथ ही, स्पष्ट किया कि हर हाल में कारीडोर का काम 31 मार्च तक पूरा करना है। इसकी तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। काम पूरा नहीं हुआ तो सिंचाई और यूपीपीसीएल के अभियंताओं को निलंबित किया जाएगा। मुख्य अभियंता सिंचाई ने कहा कि निर्धारित अवधि तक काम करा पाना मुश्किल होगा। इस पर मुख्य सचिव नाराज हो गए और मुख्य अभियंता से कहा कि वो इस्तीफा दे दें। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा।
यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी जमकर फटकार लगाते हुए अभियान चलाकर निर्धारित अवधि में काम पूरा करने की हिदायत दी। मुख्य सचिव ने कमिश्नरी सभाकक्ष में विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता को रिंग रोड सहित अन्य सड़कों के फोर लेन चौड़ीकरण के कब्जा प्राप्त न होने की जानकारी न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही, गलत रिर्पोटिंग के लिए फटकार लगाई। मुआवजा राशि का शत प्रतिशत वितरण जल्द करने को कहा गया। बैठक में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, नगर आयुक्त डॉ.नितिन बंसल, मुख्य अभियंता सिंचाई, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य सचिव शनिवार की सुबह लखनऊ रवाना होंगे।