फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बलूचिस्तान के लोगों पर जुल्म ढा रहा पाकिस्तान

बलूचिस्तान के लोगों पर जुल्म ढा रहा पाकिस्तान

Thu, 08 Feb 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
बलूचिस्तान के लोगों पर जुल्म ढा रहा पाकिस्तान
वाराणसी। बलूचिस्तान के वॉयस फार बलोच मिसिंग परसंस के वाइस चेयरमैन मामा कदीर बलोच ने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के नागरिकों पर बेइंतहा जुल्म ढा रहा है। अपने हक की मांग करने वालों के शरीर को ड्रिलिंग मशीन से छेद दिया जाता है। इस कारण अब तक 45 हजार लोग लापता हो चुके हैं। 17 साल में 10 हजार लाशें मिल चुकी हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी बलोच के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मामा कदीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बलूचिस्तान की जनता के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ सहयोग और समर्थन की गुहार लगाई। कहा, बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के अन्याय के खिलाफ दुनिया के कई देशों ने आवाज उठाई है। इसमें वह भारत की मजबूत भागीदारी चाहते हैं।
विज्ञापन

बताया, उनके बेटे जलील रेकी बलोच को 13 फरवरी, 2009 में पाक की खुफिया एजेंसी ने घर से अगवा कर लिया था। 2011 में उसकी हत्या कर लाश को मंद मकरांत प्रांत में हेलीकाप्टर से फेंक दिया गया था। 2004 में पाक के गृहमंत्री आफताब शेरपावों ने कबूल किया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना ने बलोची लोगों को अगवा किया था। दावा किया, बलोच समुदाय पर अत्याचार के दस्तावेजों को संयुक्त राष्ट्र संघ का मानवाधिकार आयोग भी मानता है लेकिन पाक एजेंसियां इसे खारिज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed