{"_id":"5a5e64d84f1c1b8e268b4c22","slug":"111516135640-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकथा चौराहा हुआ चार मीटर चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकथा चौराहा हुआ चार मीटर चौड़ा
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पहडि़या चौराहे से अकथा तक मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई अवैध निर्माण तोड़े गए। दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। अभियान के बाद अकथा चौराहा चार मीटर तक चौड़ा हो गया।
वरुणापार के पहडि़या और अकथा में अभियान चलना था लेकिन जिला प्रशासन की ओर से नामित एसीएम के नहीं पहुंचने के चलते अभियान को पलीता लगा जिससे अतिक्रमण हटाने वाली नगर निगम की टीम पहडि़या चौराहे पर मात्र एक बीएसएनएल का केबल बाक्स तोड़कर अभियान चलाने की खानापूर्ति करके बैरंग लौट आई।
तय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे से अभियान की कार्रवाही शुरू होनी थी। जेसीबी लेकर मौके पर मौजूद नगर निगम के वरुणापार जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी, राजस्व व अतिक्रमण विभाग की टीम को लेकर घंटों एसीएम के आने का इंतजार किये। कुछ देर बाद पता चला कि एसीएम नहीं पहुंचेंगे तो नगर निगम की टीम पहडि़या-अकथा मोड़ पर लगे केबल बाक्स को तोड़कर वापस चली गई। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक अब 21 जनवरी से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। दरअसल, सीएम का बनारस में 19 व 20 जनवरी के आने का कार्यक्रम हैं। ऐसे में पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है।