फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त राष्ट्र का कर सकता है निर्माण

स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त राष्ट्र का कर सकता है निर्माण

Sat, 13 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त राष्ट्र का कर सकता है निर्माण
वाराणसी। स्वास्थ्य का धन सभी के लिए बहुत जरूरी है। जिस तरह जीवन में हर प्राणी के लिए भोजन आवश्यक है, उसी तरह स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना भी आवश्यक है। स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। अगर पूरे देश का कल्याण चाहते हैं तो हर घर में गीता बेहद जरूरी है। उक्त बातें स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने शुक्रवार को अर्दली बाजार स्थित अखाड़ा जिम में आयोजित सत्संग में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्य ही धर्म है और यही सनातन है। अनन्य भाव से भगवान का स्मरण करने वाला कभी भी परेशान नहीं रहता है। यह बात भगवान श्री कृष्ण ने भागवत गीता में कही है। गीता जीवन एवं अध्यात्म का जीवंत रूप है। इसके अध्ययन एवं पाठ से व्यक्ति के अंदर जबरदस्त बदलाव होता है। लोगों में यह भ्रांतियां पैदा की गईं कि महाभारत न पढ़ना, घर में न रखना अन्यथा झगड़ा हो जाएगा, महाभारत हो जाएगा। श्रद्धावश जब लोगों ने महाभारत के मर्म अर्थात श्रीमद्भागवत गीता को अलग निकाल लिया तो कहा जाने लगा कि इसे घर में मत रखना वरना बच्चे साधु हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गीता में हमारे धर्म का सार तत्व है। गीता के माध्यम से ही हमारे सभी संकट दूर होंगे और भारत पुन: विश्व गुरु के सिंहासन पर विराजमान हो जाएगा। साधु-संतों की सेवा और भंडारा कभी व्यर्थ नहीं जाता है। वह पुण्य हमारे जीवन में फलित होता है और आगे बढ़ने में मदद करता है। सत्संग के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सत्संग के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखाड़ा जिम के निदेशक प्रशांत कुमार सिंह, डब्बू ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह सीओ, राममूर्ति सिंह त्रिमूर्ति सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बाबा सिंह, विपिन सिंह, अलक्षेंद्र, रुद्र आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व बाबतपुर एयरपोर्ट का स्वामी अड़गड़ानंद का भक्तों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed