{"_id":"5a57d1f74f1c1b38198b478d","slug":"111515704823-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी में चिकित्सकों के बैठने का समय और मरीजों की संख्या से संबंधित जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आर के सिंह से कहा कि गांवों में कैंप लगाकर नि:शुल्क आपरेशन की सुविधा मुहैया कराई जाए।
उन्होंने पैथॉलाजी केंद्र का निरीक्षण कर टीबी के मरीजों के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमओ डा. बी बी सिंह को हिदायत दिया की प्रधानमंत्री के गोद लिए दोनों गांवों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ अतिशीघ्र दिलाएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पर महिला चिकित्सक न होने की जानकारी होने पर सीएमओ को महिला चिकित्सक की तैनाती करने का निर्देश दिया। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एयरपोर्ट के करीब होने के कारण इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कराने की मांग की। मंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।