{"_id":"5a4be4a34f1c1b40198b4843","slug":"111514923171-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन आज से
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षा के लिए तीन जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं तीन से नौ जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म के साथ ही बैक पेपर परीक्षा के लिए फार्म भी भरे जाएंगे। बैक पेपर परीक्षा के आवेदन उन महाविद्यालयाें के छात्रों के लिए है, जिनके पिछले सत्र के परीक्षा परिणाम नकल के आरोप में रोक दिए गए थे और बाद में परिणाम घोषित होने पर वो फेल हो गए थे। ऐसे छात्रों को वार्षिक परीक्षा के साथ ही बैक पेपर परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है।
कुलसचिव ओमप्रकाश के अनुसार ऐसे छात्रों को इस शर्त पर बैक पेपर की सुविधा दी गई है कि उन्हें बैक पेपर में पास होना होगा। अगर ये बैक पेपर में फेल हुए तो वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद भी फेल माने जाएंगे। परीक्षा आवेदन के तहत ऑनलाइन चालान जमा करने तिथि तीन से आठ जनवरी निर्धारित की गई है। 10 जनवरी तक छात्र-छात्राओं को इलाहाबाद बैंक या एचडीएफसी बैंक की शाखा में चालान या ई-बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा आवेदन पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।