{"_id":"5a397aee4f1c1bc5758ba1ed","slug":"111513716462-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ के प्रमुख पदों पर अब सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ के प्रमुख पदों पर अब सीधी टक्कर
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अब प्रमुख पदों पर आमने-सामने की टक्कर होगी। मंगलवार को चार उम्मीदवारों के पर्चा वापस लेने के बाद अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री के पद पर सिर्फ दो-दो प्रत्याशी बचे हैं। संकाय प्रतिनिधि के दो पदों पर भी ऐसा ही समीकरण सामने आया है। अब कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
हरिश्चंद्र कॉलेज में मंगलवार को अध्यक्ष पद के रोहित यादव, उपाध्यक्ष पद के ऋषि यादव, महामंत्री पद के मोहित कुमार और पुस्तकालय मंत्री के अफजल राईन ने नामांकन वापस ले लिया। अब इन पदों पर दो-दो प्रत्याशी रह गए हैं, जिनमें सीधी टक्कर होगी। इसी तरह कला और वाणिज्य संकाय के प्रतिनिधि के पद पर भी आमने-सामने की टक्कर होगी। वहीं, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर सिर्फ एक दावेदार संतोष कुमार हैं, जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। नाम वापसी के बाद शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। वहीं, प्राचार्य डॉ. सोहन लाल यादव, मुख्य नियंता डॉ. अमित कुमार जायसवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय ने कालेज परिसर का निरीक्षण कर सभी कमरों, दीवारों, सूचना पट्ट और मुख्य द्वार की पर लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स को हटवा दिया।