{"_id":"5a036cb74f1c1bdb538bbda0","slug":"111510173879-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन लगाए बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन लगाए बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जामुराद। एनएच-दो पर खजुरी गांव में बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बबलू यादव (27) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे प्रशांत सिंह (28) और चपेट में आए साइकिल सवार भोला यादव (65) घायल हो गए। पुलिस ने बबलू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रशांत और भोला को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। मिर्जामुराद पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान बबलू ने कान में मोबाइल का ईयरफोन लगाया था और हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मिर्जापुर के कछवा बाजार थाना अंतर्गत लरवक गांव निवासी निवासी बबलू यादव अपने दोस्त गोधना के प्रशांत के साथ बाइक से वाराणसी से कछवा रोड की ओर जा रहा था। खजुरी में एनएच-दो पार कर रहे मिर्जामुराद के कल्लीपुर निवासी साइकिल सवार भोला यादव से टकराने से बचने के चक्कर में बबलू की बाइक अनियंत्रित हो गई। नतीजतन, बबलू और प्रशांत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बबलू को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रशांत और भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद थोड़ी दूर जाकर चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया और भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तस्दीक करने में जुटी हुई है।