फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निकाय चुनाव में भाजपा से गठबंधन नहीं : राजभर

निकाय चुनाव में भाजपा से गठबंधन नहीं : राजभर

Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में भाजपा से गठबंधन नहीं : राजभर
वाराणसी। निकाय चुनाव में भाजपा से हमारा कोई गठबंधन नहीं है। यह कहना है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का। मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रदेश की विधानसभा में गठबंधन के नाते निकाय चुनाव के मद्देनजर मैंने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की थी। चुनाव पर चर्चा भी हुई लेकिन भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने अपने प्रत्याशी उतार दिए तो हमने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में गठबंधन की साथी भासपा ने निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ अपने मेयर प्रत्याशी पूरे प्रदेश में उतारे हैं। भासपा ने बनारस, लखनऊ समेत छह नगर निगम में मेयर, 137 नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष, 314 वार्डों में पार्षदों को चुनाव मैदान में उतारा है। बनारस से आरती पटेल को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है। आरती पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील पटेल की पत्नी हैं।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में आरती का नामांकन कराया गया। इसके अलावा 14 वार्डों में भी पार्षद प्रत्याशी उतारे गए हैं। नामांकन के दौरान पार्टी के विधायक कैलाश सोनकर, जिलाध्यक्ष रमेश राजभर, राजेश यादव, नित्यानंद पांडेय, उमेश मिश्र, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed