{"_id":"59ceb3ab4f1c1bae538b5040","slug":"111506718635-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावड़ा एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हावड़ा एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लगभग 14 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची जैसलमेर-हावड़ा एक्सप्रेस के यात्रियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। पानी और भोजन के अभाव से बिलबिलाए यात्रियों ने ट्रेन की कई बार चेनपुलिंग की। आरपीएफ और जीआरपी मूक दर्शक बनी रही।
जैसलमेर से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस घंटो देरी से चल रही थी। यात्रियों की मानें तो प्रतापगढ़ स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने भूख से बिलबिला रहे बच्चों के लिए दूध ओर भोजन पानी के लिए ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ाने की मांग की। रेल अधिकारियों ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर इसका इंतजाम कराने का आश्वासन देकर ट्रेन रवाना कर दिया। इधर कंट्रोल से संबंधित स्टेशन को सूचना दे दी गई। जैसे ही ट्रेन रुकी दूध और खाना, पीना का इंतजाम के साथ रेलकर्मियों ने ट्रेन में प्रवेश किया। जब सामान के बदले पैसे की बात की गई तो यात्रियों ने कहा कि उनकी ट्रेन लेट होने का जिम्मेदार रेल प्रशासन है तो उसकी जिम्मेदारी खाने-पीने की भी है। हम पैसे क्यों दे? इसको लेकर यात्रियाें ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने कहा कि जब तक यह फैसला नही हो जाएगा ट्रेन आगे नही बढ़ेगी। कई बार चेन पुलिंग भी हुई। बाद में किसी तरह समझाने बुझाने पर यात्री माने और ट्रेन आगे बढ़ सकी।