फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंत्री के निर्देश पर नहर का पानी उकथी पहुंचा

मंत्री के निर्देश पर नहर का पानी उकथी पहुंचा

Thu, 28 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के निर्देश पर नहर का पानी उकथी पहुंचा
चौबेपुर। सूबे के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर के निर्देश पर बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी उकथी गांव पहुंचे और किसानों से बात कर नहर के पानी की स्थिति देखी। मंत्री अनिल राजभर से किसानों ने शिकायत की थी कि उकथी गांव तक नहर का पानी नही पहुंचता है। इससे उनकी खेती-बारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस शिकायत को सूबे के मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर भेजा। वहां जाकर जांच कर भरपूर मात्रा में नहर के टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया था। इस पर अधिशासी अभियंता सिचाई नहर खंड जौनपुर एसके सिंह, मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पवन चौबे, अवर अभियंता असलम खां, शिव कुमार बाबतपुर राजवाहा के उकथी टेल पर बुधवार को पहुंचे। किसानों की बातें सुनी तथा ऊकथी टेल तक पानी पहुंचाया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सिंचाई के लिए किसानों को पानी की कमी नहीं होगी। इस दौरान रामसकल, रामभजन, तिलकधारी, रामधनी, पपई तिवारी प्रधान कुकुढ़ा, आशीष चौबे, सुनील चौबे आदि लोग रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed