फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्वांचल में अगले साल 31 मार्च तक 20 लाख नए बिजली कनेक्शन

पूर्वांचल में अगले साल 31 मार्च तक 20 लाख नए बिजली कनेक्शन

Thu, 21 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में अगले साल 31 मार्च तक 20 लाख नए बिजली कनेक्शन
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने कहा कि पावर कारपोरेशन की ओर से 31 मार्च 2018 तक पूर्वांचल में 20 लाख नए विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया कि हर गुरुवार को गांव और शनिवार को शहर में शिविर लगाएं। नए कनेक्शन जारी करने के साथ ही बिजली बिल जमा कराए जाएं। सरकारी हास्पिटल को छोड़कर बिल जमा न करने वालों को नोटिस जारी कर उनके कनेक्शन काटें। बलिया, इलाहाबाद, चंदौली के अधिकारियों को कम राजस्व वसूली पर फटकार लगाई। फतेहपुर में 10 किलोवाट के ऊपर के कनेक्शन की एमआरआई आधारित बिल जारी नहीं करने पर भी क्लास लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को भिखारीपुर स्थित कार्यालय में पूर्वांचल के सभी मुख्य अभियंताओं के साथ बैठक करते एमडी ने ये निर्देश दिए। इसमें वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, मिर्जापुर मंडल के 21 जिलों के अधिकारी शामिल रहे। एमडी ने कहा कि शिविर में बीपीएल परिवारों को भी कनेक्शन दिए जाएं। क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली के लिए सर्वे चल रहा है। इसके तहत वैध उपभोक्ताओं की सूची सर्वे करने वाली एजेंसी को उपलब्ध कराएं। बताया कि अब तक पूर्वांचल में 7.36 लाख बीपीएल परिवारों को नए कनेक्शन दिए गए हैं। इसके लेजराइजेशन के कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कहा कि लो वोल्टेज की समस्या दूर कराएं। उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता मोबाइल 24 घंटे चालू रखें। शिकायतें त्वरित रूप से निस्तारित कराई जाएं। यदि एमडी कार्यालय तक शिकायतें आईं तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आईपीडीएस के तहत ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराएं। अधीक्षण अभियंता वितरण को चेतावनी दी कि खराब ट्रांसफार्मर दुरुस्त करा लें। बैठक में सुरेश चंद्र भारती, मोहित आर्या, एके कोहली, एके अवस्थी, अनिल कुमार, एसके तिवारी, राकेश सिन्हा, मुकेश कुमार एके लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed