फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छितूपुर में फैली गंदगी से जनता परेशान, दिया धरना

छितूपुर में फैली गंदगी से जनता परेशान, दिया धरना

Mon, 21 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
छितूपुर में फैली गंदगी से जनता परेशान, दिया धरना
वाराणसी। बजबजाते कूड़े के ढेर और दुर्गंध से त्रस्त भगवानपुर और छित्तूपुर के लोगों ने रविवार को रविदास गेस्ट हाऊस के पास सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों का कहना था कि कूड़े के कारण चलना दुश्वार हो गया है। कई महीने से कूड़े का अंबार सड़क किनारे लगा है और उससे दुर्गंध निकलने से सांस लेना मुश्किल हो गया है। इससे क्षेत्र में गंदगी के कारण संक्त्रसमक बिमारियों के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि नगर निगम का कहना है कि उसकी सीमा में नहीं है। ग्राम प्रधान के अलावा ब्लाक प्रमुख और नगर निगम से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कूड़े का ढेर से आए दिन भगवानपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगती है। काशी विद्यापीठ ब्लाक प्रमुख प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते है। फिर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मौके पर एसओ लंका राजीव सिंह पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। विरोध करने वालों में राजेश पटेल, राजकुमार, सन्दीप गुप्ता, अजय, अमन यादव, प्रतीक यादव, राजू यादव और पप्पू शामिल रहे।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री को दिया था पत्रक
वाराणसी। भगवानपुर और छित्तूपुर के लोगों ने शनिवार को रविन्द्रपुरी स्थित पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को सफाई के बाबत पत्रक सौंपा था। मंत्री के साथ मौजूद अधिकारियों ने सफाई कराने का आश्वासन दिया लेकिन मंत्री के जाने के बाद मौके पर कोई झाकने भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed