{"_id":"59692c5f4f1c1b9c4c8b4652","slug":"111500064863-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकि भीड़ से लगे अलग, ठहरे सबकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकि भीड़ से लगे अलग, ठहरे सबकी नजर
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। युवाओं में बाइक को मॉडिफाई कराकर ‘रफ एंड टफ’ और स्पोर्टी लुक देने का क्रेज बढ़ गया है। कुछ नए जमाने के हिसाब से बाइक नया कलेवर दे रहे हैं तो ऐसे भी युवक हैं जो सत्तर व अस्सी के दशक वाली बाइकों के लुक को तरजीह दे रहे हैं।
लोग नई से ज्यादा पुरानी बाइक खरीदकर मॉडिफाइ करा रहे हैं। पुरानी बुलेट को 10 से 50 हजार रुपये में खरीदकर उसे मॉडिफाई करा रहे हैं। उनमें अपनी पसंद के पार्ट्स लगवा लेते हैं। कलर भी अपनी पसंद का। वहीं नई बाइक के टायर और फ्यूल टैंक को भी अपने पसंद का रंग दे रहे हैं। बाइक को मिलिट्री रंग देने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा साइलेंसर भी बदलवा रहे हैं। इसका कारण अच्छे लुक के साथ ही बाइक की आवाज में बुलंद हो। युवक बुलेट, बजाज एवेंजर, पल्सर, यमाहा एफ.2, हीरो करिज्मा आदि को मॉडिफाई कराने में रुचि ज्यादा ले रहे हैं।
फिल्मों से प्रभावित हो रहे युवा
हॉलीवुड फिल्मों में अक्सर हीरो हैवी बाइक से एक्शन करता नजर आता है। युवाओं की पहली पसंद 1970 की सीधे हैंडल वाली बुलेट है। इस तरह की बुलेट शोले, एक्समैन सिरीज, टर्मिनेटर आदि फिल्मों में थी।
विज्ञापन
ये करा रहे बदलाव
अलग-अलग तरह की हैंडल, लाइट (सफेद, नीली एलईडी), ज्यादा आवाज वाले साइलेंसर, डबल साइलेंसर, हेडलाइट और इंडिकेटर पर ग्रिल, साकर टेल लाइट आदि।