{"_id":"5966886f4f1c1ba16e8b4741","slug":"111499891823-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बंद हुआ वरुणा कारिडोर का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बंद हुआ वरुणा कारिडोर का निर्माण कार्य
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बारिश के चलते गंगा के बढ़ते जलस्तर से वरुणा नदी में भी पानी बढ़ने लगा है। इसके चलके वरुणा कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी बंद हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया है। बीते साल बाढ़ के पानी में वरुणा कॉरिडोर पूरी तरह से डूब गया था। उस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ था। कुछ उपकरण और सामान डूबे थे जो खराब नहीं हुए थे। डीएम बंगले से लेकर सहाय मोहना तक कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना है। 201 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कॉरिडोर का 53 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। डीएम बंगले तक पानी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर के रफ्तार पर विभाग के अधिकारी लगातार नजर बनाए हैं। सामान को सुरक्षित जगह रखा जा रहा है ताकि किसी प्रकार का नुकसान न होने पाए।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आलोक जैन ने बताया कि पानी का जलस्तर कम होगा तभी काम शुरू होगा। अमूमन 15 सितंबर के पहले काम शुरू कराना संभव नहीं है। नक्खीघाट तक निर्माण कार्य चल रहा था। जलस्तर बढ़ने के चलते एहतियात काम बंद कराया गया है। अभी तक किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।