{"_id":"5965360f4f1c1b00398b4681","slug":"111499805199-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बारिश की चेतावनी
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी।
लगातार हो रही बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिन तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी लगायत पूर्वांचल में अभी तीन-चार दिन तक झमाझम बारिश होती रहेगी। वहीं, मिर्जापुर और सोनभद्र के लिए अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना देखते हुए मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार बादल आ रहे हैं। इसलिए मौसम खुलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। कभी तेज तो कभी बूंदा-बांदी लगी रहेगी। वहीं वाराणसी में सोमवार देर रात से शुरू हुआ झमाझम बरसात का क्रम मंगलवार रात तक जारी रहा। बाबतपुर मौसम विभाग के अनुसार सुबह से शाम तक लगभग 17.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं बीएचयू में बारिश का औसत 14.2 मिमी. रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मंगलवार को वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में जमकर बारिश हुई। सोनभद्र में 13.6 मिलीमीटर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में क्रमश: 13.1, 12.8, 13.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।