फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बारिश की चेतावनी

मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 12 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बारिश की चेतावनी
वाराणसी।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिन तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी लगायत पूर्वांचल में अभी तीन-चार दिन तक झमाझम बारिश होती रहेगी। वहीं, मिर्जापुर और सोनभद्र के लिए अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना देखते हुए मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार बादल आ रहे हैं। इसलिए मौसम खुलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। कभी तेज तो कभी बूंदा-बांदी लगी रहेगी। वहीं वाराणसी में सोमवार देर रात से शुरू हुआ झमाझम बरसात का क्रम मंगलवार रात तक जारी रहा। बाबतपुर मौसम विभाग के अनुसार सुबह से शाम तक लगभग 17.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं बीएचयू में बारिश का औसत 14.2 मिमी. रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मंगलवार को वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में जमकर बारिश हुई। सोनभद्र में 13.6 मिलीमीटर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में क्रमश: 13.1, 12.8, 13.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed