फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फैशन में बनारसी वस्त्रों का जलवा

फैशन में बनारसी वस्त्रों का जलवा

Fri, 07 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
फैशन में बनारसी वस्त्रों का जलवा
वाराणसी। बनारसी साड़ियों, वस्त्रों से फैशन की दुनिया निखरने के साथ ही नया रूप ले रही है। बनारस के बुनकरों के हाथों ताने-बाने पर तैयार वस्त्रों से फैशन संसार आकर्षण का केंद्र बनने लगा है। खासतौर से अमेरिका से लेकर दुबई तक बनारसी वस्त्रों से बने परिधानों की मांग तेजी से बढ़ी है। हाल में ही इन देशों में बनारसी साड़ियों से तैयार परिधानों को पहनकर रैंप उतरी सुंदरियों ने फैशन जगत में खूब धूम मचाई। बनारसी साड़ी को प्रमोट करने के साथ ही इससे बने परिधानों की डिजाइन करने वाली फैशन डिजाइनर मिती बग्गा को इसके लिए 13 जुलाई को न्यूयार्क में स्टारडस्ट ग्लोबल इंडियन आईक़ॉन अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड उन्हें बनारसी परिधानों की बेस्ट डिजाइन के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुजरे महीनों में अमेरिका के बाद दुबई हुए फैशन शो में मिती के डिजाइन किए बनारसी परिधानों को पहन कर भारतीय सुंदरियों के रैंप पर उतरने के बाद बनारसी साड़ी पर नई डिजाइन वाले परिधानों की मांग खासा बढ़ गई है। मिती बग्गा चंदेरी, सिल्क, तनछुई, ब्रोकेट पर कुर्ता-पाजामा, ब्रोकिट की लुंगी और लंहगा, लांचा, अनारकली, गाउन, शेरवानी, टॉप जैसे परिधानों को नया लुक दिया है। फोन पर हुई बातचीत में गुरुवार को मिती ने बताया कि उनके पास इतने आर्डर आ रहे हैं कि समय के भीतर काम पूरा करना मुश्किल हो गया है। मिती का कहना है कि बनारसी वस्त्रों, साड़ियों की दुनिया में बेहद मांग बढ़ी है। आने वाले बनारसी साड़ी के बार्डर और प्रिंट से तैयार परिधान पश्चिमी देशों में छा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed