{"_id":"594182744f1c1bf96f8b45ec","slug":"111497465460-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, सेक्रेटरी और कोटेदार के खिलाफ धमके ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, सेक्रेटरी और कोटेदार के खिलाफ धमके ग्रामीण
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अभोली ब्लाक के मतेथू के ग्रामीणों ने प्रधान, सेक्रेटरी पर मिली भगत कर राशन कार्ड सूची में अपात्रों को शामिल करने पर जिला मुख्या लय पर प्रदर्शन किया।चुनावी रंजिश में प्रधान के इशारे से कोटेदार पर भी राशन न देने, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। मौके पर मिले अपर जिलाधिकारी न्यायिक को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान के इशारे पर बनी सूची की जांच कराने और वंचित पात्र गरीबों को का नाम शामिल कर राशन दिलाने की मांग की। 50 से अधिक तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान के इशारे पर कार्ड सूची में ऐसे परिवार के सदस्यों के नाम है, जो दो से 12 बीघा जमीन मालिक हैं। कोटेदार बिना किसी मानक के 20 किलो अनाज देकर सौ रुपये लेता है। कोटेदार, प्रधान की दबंगई से गरीब जनता बेबश है। आरोप लगाया कि प्रधान जो कि ईट-भट्ठा के साथ कई चार पहिया वाहन, नौ बीघा जमीन के मालिक है, उसके परिवार के सदस्यों का नाम पात्र गृहस्थी की सूची में है। जबकि गांव के भूमिहीन, असहाय और गरीब सूची से वंचित होने के साथ राशन से भी वंचित हो रहे हैं। जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर गरीब पात्रों के नाम राशन कार्ड सूची में शामिल करने और अपात्रों को हटाने की मांग की है। इस मौके पर संतरा देवी, इंद्रावती देवी, राजपति मौर्य, फिरोज अहमद, बसंत कुमार, मातिबर सिंह, अताउल्लाह, शब्बीर, गुड्डू, शिवपूजन, खैरून्निशां, रजिया बेगम, मंजूर अली, रहीश, हाजिया, हसीना, सोगरा, मुन्नी, मोहित, समरजीत, मेवालाल, संतोष सरोज, कंचन देवी आदि रहे।
विज्ञापन