फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11-hour classes BHU Four months teaching exams in 27 days academic calendar new session released

बीएचयू में 11 घंटे कक्षा: चार महीने होगी पढ़ाई, 27 दिनों में होगी परीक्षाएं; नए सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी

Mon, 07 Sep 2026 09:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 07 Sep 2026 09:17 PM IST
सार

बीएचयू ने नए सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत चार महीने पढ़ाई होगी और 27 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय में कक्षाएं सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक चलेंगी। लंबे शैक्षणिक समय के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारियों को व्यवस्थित करने के लिए कैलेंडर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
11-hour classes BHU Four months teaching exams in 27 days academic calendar new session released
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर शैक्षणिक कैलेंडर जारी हो गया है। विश्वविद्यालय में इस बार सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक (11 घंटे) का समय कक्षा चलाने के लिए निर्धारित किया गया है। यूजी, पीजी की अगर बात करें तो नए सत्र में चार महीने तक कक्षा चलेगी जबकि 22 दिन से लेकर 37 दिन तक विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर की परीक्षा करा ली जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके, इसके लिए विवि की ओर से वेबसाइट पर शैक्षणिक कैलेंडर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में नए सत्र में यूजी, पीजी में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। इस समय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो रहा है। इस बीच विश्वविद्यालय की ओर से ऑड और इवेन सेमेस्टर को लेकर अलग-अलग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें ऑड और इवेन सेमेस्टर के लिए मिड टर्म परीक्षा 3 अक्तूबर से 17 अक्तूबर और 6 मार्च 2027 से 19 मार्च 2027 तक चलाने की तिथि निर्धारित की है। जितने समय तक मिड टर्म परीक्षा चलेगी, उस दौरान कक्षा स्थगित नहीं रहेगी। इसके पीछे समय से पाठ्यक्रम को पूरा होना वजह माना जा रहा है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर में यह भी बताया गया है कि ऑड और इवेन सेमेस्टर का परिणाम भी 18 जनवरी और 28 जून को जारी किया जाएगा। इसमें यूजी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी करने की तिथि 3 फरवरी तय की गई है। अब जबकि शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है, ऐसे में कक्षाओं के चलाए जाने से लेकर परीक्षा कराने की दिशा में समयबद्ध काम होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में शेड्यूल

यूजी प्रथम सेमेस्टर
कक्षा संचालन - 22 अगस्त 2026 से 17 दिसंबर 
परीक्षा - 21 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक

यूजी तृतीय सेमेस्टर
कक्षा संचालन - 20 जुलाई 2027 से 14 नवंबर 2026 तक
परीक्षा-19 नवंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक

पीजी प्रथम सेमेस्टर
कक्षा संचालन -30 जुलाई 2026 से 30 नवंबर 2026 तक
सेमेस्टर परीक्षा-4 दिसंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed