फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 girl students selected to participate in the state athletics competition

Varanasi News: 11 छात्राएं स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयनित

Wed, 29 Oct 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
11 girl students selected to participate in the state athletics competition
जमालपुर। भदोही में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद की तरफ से प्रतिभाग करते हुए श्रीमती देवकली इंटर काॅलेज की 13 छात्राओं ने अपने इवेंट में पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया। 13 में से 11 छात्राएं स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयनित हुई हैं। भदोही से पदक जीतकर वापस लौटने पर मंगलवार को विद्यालय में शिक्षकों ने पदक विजेता छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

पदक विजेता छात्राएं प्रयागराज के कंपनी गार्डेन में 30 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच आयोजित होने वाली स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। भदोही में 25 से 27 अक्तूबर के बीच आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में गुड़िया चौरसिया हैमर थ्रो एवं ऊंची कूद में स्वर्ण पदक और गोला प्रक्षेप में रजत पदक जीत चैंपियन रहीं। आशिया 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़ में रजत और तीन किलोमीटर क्रांस कंट्री में रजत पदक, रोशनी यादव ने त्रिकूद में एवं 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, अंशिका यादव ऊंची कूद एवं बाधा दौड़ में रजत पदक, गरिमा पटेल पोल वाल्ट में स्वर्ण एवं त्रिकूद में कांस्य पदक, सीता पटेल ने पोल वाल्ट में रजत पदक, प्रीति यादव ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक और सपना भाला प्रक्षेप में रजत पदक हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में आस्था मौर्या ने ऊंची कूद एवं त्रिकूद में स्वर्ण पदक और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, स्नेहा सिंह ने पोल वाल्ट में स्वर्ण पदक, 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत एवं लंबी कूद में कांस्य पदक, खुशी 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक और रूचि ने त्रिकूद में रजत पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़ में चंचला ने कांस्य पदक जीत मंडल का नाम रोशन कर दिया। प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे, मदन मोहन त्रिपाठी, संतोष सिंह, व्यायाम शिक्षक केशव प्रसाद सिंह, सतीश सिंह, विजय यादव, राजकुमार, गिरीश चंद्र सिंह, नीटू कुमार, गोपाल यादव, प्रवीण सिंह अखिलेश सोनी आदि ने बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed