{"_id":"8c9af6988ffd00c7f743191fb7753b7b","slug":"1050-yuth-selected-in-job-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए 1050 युवाओं का चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए 1050 युवाओं का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नौकरी पाने के लिए सोमवार को चौकाघाट स्थित आईटीआई कैंपस में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने
भाग लिया। इसमें गुड़गांव, बिहार, गुजरात और बनारस की सात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिये 1050 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया।
रोजगार मेले में वाराणसी के अलावा मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली और भदोही के अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह सेवायोजन कार्यालय में अभ्यर्थी पंजीकरण कराने के बाद आईटीआई परिसर
में लगे रोजगार मेला में पहुंच रहे थे। यहां दोपहर 12 बजे भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान कच्छ, गुजरात की वेल्सपन इंडिया लिमिटेड, मीसा सिक्योरिटी एजेंसी, सूरत, एसएलवी सिक्योरिटी प्रा.लि. गुड़गांव, एसआईएस नई दिल्ली और वाराणसी की टेक्नोक्लीन, शिव शक्ति
विज्ञापन
बायोटेक्नोलाजी एवं आईटीसी फ्यूचर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिये सिक्योरिटी गार्ड और मशीन आपरेटर पद पर 1050 अभ्यर्थियों का चयन किया। सहायक निदेशक सेवायोजन प्रभाशंकर शुक्ल ने बताया कि वेल्सपन इंडिया में 250, मीसा एजेंसी ने 60, आईटीसी ग्रुप ने 40, एसएलवी ने
500, टेकभनोक्लीन ने 100, शिवशक्ति और एसआईएस सिक्योरिटी ने 50-50 युवाओं का चयन किया। इस दौरान रोजगार मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।