{"_id":"5cdc80e9bdec220772689daa","slug":"101557954793-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के लिए भाजपा को ही जिम्मदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पांच साल तक सिर्फ हिंसा का वातावरण बनाती रही।
बुधवार को सिगरा स्थित चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि जिस तरह हिटलर राष्ट्रवाद का नारा देकर तानाशाह के रूप में विख्यात हुआ, उसी तरह पीएम मोदी भी चल रहे हैं। इन्होंने 2014 में जो वादे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। यही वजह है कि इस बार चुनाव में वह पुलवामा आतंकी घटना को लेकर मैदान में उतरे। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
उन्होंने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव इतिहास दोहराएंगी। जिस तरह 1977 में बनारस के राजनारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रायबरेली में हराया था, उसी प्रकार बनारस में गठबंधन प्रत्याशी हराएंगी। 23 मई के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। केंद्र में साझा विपक्ष की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री कौन बनेगा के सवाल पर कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद विपक्ष अपना नेता चुन लेगा।