{"_id":"5cd1d059bdec22076e319cf5","slug":"101557254233-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हस्तक्षेप से हुई प्रेमी-प्रेमिका की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हस्तक्षेप से हुई प्रेमी-प्रेमिका की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। एक गांव की एक युवती ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर शिकायत की कि एक युवक ने उससे मंदिर में शादी की और वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। बावजूद इसके युवक सात मई को दूसरी शादी करने जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
युवती के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक युवक ने उसे वर्षों से प्रेम जाल में फंसाये रखा। पिछले साल 14 अप्रैल को उसने मंदिर में मुझसे शादी भी की। इसी बीच मां-बाप के कहने पर मेरी शादी कहीं और कर दी गई। इसके बाद प्रेमी ने ससुराल में भी फोन कर दबाव बनाकर मुझे बुलाने लगा। उसके कहने पर मैं चली आई। मैं उसके बच्चे की मां बनने वाली हूं। लेकिन प्रेमी दूसरी शादी करने वाला है। सात मई को उसकी बरात जाने वाली है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले में मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की जिस पर दोनों पक्ष के लोग प्रेमी-प्रेमिका की शादी करने पर राजी हो गए। दोनों की शादी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा में सैदनाथ बाबा के स्थान पर मंगलवार किया गया। प्रेमी प्रेमिका के शादी की चर्चा दिन भर चलती रही।