फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आयोजन के लिए अब निगम को देना होगा एक हजार रुपये शुल्क

आयोजन के लिए अब निगम को देना होगा एक हजार रुपये शुल्क

Tue, 09 Apr 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
आयोजन के लिए अब निगम को देना होगा एक हजार रुपये शुल्क
वाराणसी। शहर में होने वाले किसी भी छोटे-बड़े आयोजन के लिए अब नगर निगम से भी एनओसी लेनी होगी। इसके लिए एक हजार रुपये शुल्क देना होगा। बिना एनओसी के आयोजन करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नई व्यवस्था नगर निगम ने तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, शहरी क्षेत्र में लोग कार्यक्रम कराने के बाद गंदगी फैलाकर चले जाते हैं। सफाई कर्मियों पर अत्यधिक दबाव होने के कारण वह उस स्थल की सफाई नहीं कर पाते हैं। दूसरा कारण यह कि सफाई का समय निर्धारित है, जबकि कार्यक्रम कराने वाले अपने समय से आयोजन करते हैं। इस अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम के निर्देश पर नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू की है। शुल्क के रूप में वसूले गए रुपयों से आयोजन स्थल की सफाई कराई जाएगी। फिलहाल यह व्यवस्था चुनाव के मद्देनजर शुरू की गई है, लेकिन यह नियम बाद में लागू रहेगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक हजार शुल्क लेकर कार्यक्रम कराने वालों को एनओसी दी जाएगी। यह शुल्क 24 घंटे के लिए होगा। अगर कोई कार्यक्रम एक दिन से अधिक चलता है तो उस पर शुल्क हर दिन के हिसाब से एक-एक हजार रुपये बढ़ता रहेगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed