{"_id":"5c784916bdec224ca3491efd","slug":"101551386902-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक हत्याकांड खुलासे के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक हत्याकांड खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्र विवेक सिंह की हत्या मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। गुरुवार को पुलिस ने चोलापुर क्षेत्र से दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार दोनों विवेक की हत्या में शामिल थे। प्रकरण में नामजद पूर्व महामंत्री अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन ने छात्रसंघ के एक वर्तमान पदाधिकारी और उसके दोस्तों को उकसा कर विवेक की हत्या कराई। वारदात की वजह सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, मारपीट के पुराने प्रकरण और छात्रसंघ चुनाव की रंजिश बताई गई है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।
यूपी कॉलेज के पीजी हॉस्टल के समीप 24 फरवरी की रात छात्र विवेक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। पिता रणधीर सिंह राणा की तहरीर पर शिवपुर थाने में पूर्व महामंत्री अनुपम सहित चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चार दिन की दबिश और सर्विलांस की मदद से शिवपुर पुलिस ने वारदात में शामिल रहे दो युवकों को चोलापुर थाना के रजला गांव से हिरासत में लिया। वहीं, पुलिस की अन्य टीमें नामजद अनुपम सहित अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।