फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार साल बाद आठ हजार छात्राओं को मिलेगी डिग्री

चार साल बाद आठ हजार छात्राओं को मिलेगी डिग्री

Thu, 14 Feb 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
चार साल बाद आठ हजार छात्राओं को मिलेगी डिग्री
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की आठ हजार छात्राओं की रुकी डिग्रियां अब उन्हें मिलेंगी। कॉलेज की स्वायत्तता पर यूजीसी की ओर से फैसला न होने की वजह से 2014 से 2017 तक की डिग्रियां काशी विद्यापीठ से जारी नहीं हुई थी। अब यूजीसी ने स्वायत्तता का निस्तारण कर दिया और कॉलेज ने नैक को रिपोर्ट भी दी है, तब जाकर विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री देने का फैसला हुआ है। बुधवार को कुलपति ने छात्राओं की डिग्री पर हस्ताक्षर कर उसे कॉलेज को भेजने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

अग्रसेन कॉलेज के बुलानाला और परमानंदपुर परिसर में स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में हर साल करीब तीन हजार छात्राओं का दाखिला होता है। इसमें स्नातक-स्नातकोत्तर में हर साल औसतन दो हजार छात्राएं पास होती हैं। नियमानुसार स्वायतशासी कॉलेज में प्रवेश और परीक्षा की जिम्मेदारी तो कॉलेज प्रबंधन की होती है लेकिन छात्राओं की डिग्रियां काशी विद्यापीठ की ओर से जारी की जाती हैं। अग्रसेन कॉलेज की बात करें तो 2013 तक तो कॉलेज स्वायत्ततशासी था, इसलिए छात्राओं को डिग्री मिलती रही। इसके बाद तत्कालीन प्रबंधन द्वारा स्वायत्तता विस्तारण न कराने से 2014 से 2017 तक पास होने वाली छात्राओं की डिग्री देने से विश्वविद्यालय ने मना कर दिया। इसके बाद कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय से लेकर यूजीसी तक आवेदन कर स्वायत्तता देने की मांग की गई। यूजीसी से स्वायत्तता मिलने के साथ-साथ कॉलेज की ओर से नैक में मूल्यांकन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की रिपोर्ट भेजी गई, जिसके जनवरी के दूसरे सप्ताह में स्वीकृति होने के बाद डिग्रियां जारी हो रही हैं। उधर कॉलेज के प्रबंधक अनिल जैन ने इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही छात्राओं में इसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed