{"_id":"5c3508d1bdec2256bd3cfdee","slug":"101546979537-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ठीक नहीं होने से बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ठीक नहीं होने से बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंड बिल के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मचारियों, अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उधर, भेलूपुर पावर हाउस पर विद्युत मजदूर पंचायत की ओर से धरना देकर विरोध जताया गया।
इसके चलते बजरंग नगर, भट्टि, लल्लापुरा, हिरामनपुर, तुलसीनगर, लेढूपुर, प्रसादपुर, दुदुलपुर, रमईपट्टी, हनुमान फाटक सहित विभिन्न क्षेत्रों तार टूटने एवं अन्य फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही और समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। वक्ताओं ने कहा कि सिर्फ अस्पतालों की आपूर्ति बाधित होने पर समस्या दूर की जाएगी। हम बिजली आपूर्ति बंद नही करेंगे, लेकिन किसी कारण से आपूर्ति ठप हुई तो उसे 10 जनवरी को ही ठीक करेंगे। उपकेंद्रों पर काउंटर नहीं खुलने से बिल भी जमा नहीं हुए। इससे राजस्व का नुकसान हुआ।
एमडी कार्यालय के बाहर सभा की अध्यक्षता कर रहे जयशंकर राय ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंड बिल वापस लिया जाए। संयोजक आरबी यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। ठेेकेदारी प्रथा समाप्त हो। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। संचालन मदनलाल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर विपिन प्रकाश वर्मा, मायाशंकर तिवारी, एके श्रीवास्तव, रमाशंकर पाल, मनीष श्रीवास्तव, सुनील यादव आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
भेलूपुर पावर हाउस पर सभा में रिक्त पदों पर संविदा कर्मियों की भर्ती, राज्य विद्युत परिषद का गठन, वेतन विसंगति का निराकरण, बिजली घरों का नवीनीकरण, महंगी बिजली खरीद बंद करने आदि की मांग की गई। अध्यक्षता कर रहे आरके वाही ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा। अतिरिक्त महामंत्री डा. आरबी सिंह ने कहा कि बिल लागू हुआ तो दस रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। चंदेश्वर सिंह ने कहा कि 35-40 साल की सेवा के बाद पेंशन न देना तानाशाही है। संचालन अंकुर पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रांतीय उप महामंत्री ओपी सिंह, जीउतलाल, विजय सिंह, राघवेंद्र गोस्वामी, तपन चटर्जी, विकास कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए।