फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 दिनों में सफाईकर्मियों को मिले सुरक्षा किट

15 दिनों में सफाईकर्मियों को मिले सुरक्षा किट

Fri, 21 Dec 2018 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
15 दिनों में सफाईकर्मियों को मिले सुरक्षा किट
वाराणसी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने सफाई कर्मचारियों के सेफ्टी को लेकर नगर निगम प्रशासन से सुरक्षा उपकरण, सेफ्टी पर खर्च होने वाले बजट और खर्च का ब्योरा मांगा। गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोग की सदस्य ने पत्रकारों से कहा कि गंभीर समस्या है कि बगैर सुरक्षा व्यवस्था के जोखिम भरा कार्य लिया जाता है। आगे से अगर इसका पालन नहीं किया गया तो संबंधित विभाग इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने 15 दिन के अंदर पांच जनवरी तक वाराणसी के सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट देने के लिए अफसरों को निर्देश दिया। सफाईकर्मियों के साथ संविदा कर्मियों, आउटसोर्सिग पर रखे गए सफाईकर्मियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने पर जोरं दिया। सभी को सूची में शामिल करने का निर्देश सीएमओ को दिया। शहर के चार वार्डों शिवपुर, इंद्रपुर, सरसौली, तरना में सिर या हाथ से मैला ढ़ोने वाले मैनुअल स्कैवेंजर्स 333 परिवारों का मामला सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही नगर निगम को भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने उन्हें 15 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed