{"_id":"5bec84a5bdec222f4e26812d","slug":"101542227109-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने नहीं चेते तो कबाड़ हो जाएगी आपकी बाइक-कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने नहीं चेते तो कबाड़ हो जाएगी आपकी बाइक-कार
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पंद्रह साल पुराने वाहनों को परिवहन विभाग कंडम घोषित करने जा रहा है। इसके लिए जिले में ऐसे करीब डेढ़ लाख निजी दो पहिया-चार पहिया वाहन सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें से 20 हजार वाहनों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें बाइक, कार, जीप सहित अन्य निजी वाहन हैं। हालांकि वाहन चालकों के पास प्रत्यावेदन के लिए चार महीने का समय है। इस अवधि में वाहन की फिटनेस जांच के बाद उसका पंजीकरण कराया जा सकता है।
परिवहन विभाग ने 12 सितंबर को 15 साल पुराने वाहनों के नवीनीकरण और पंजीयन के लिए सूचना जारी की थी। इसमें दो महीने की समयसीमा निर्धारित की गई थी। 12 नवंबर तक प्रत्यावेदन नहीं होने के बाद वाहनों के पंजीकरण निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। करीब 20 हजार वाहनों के पंजीकरण को निलंबित किया गया है। अब एक लाख 30 हजार वाहनों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई है। वाहन मालिकों के पास अब चार महीने का समय है। इस दौरान प्रत्यावेदन कर वाहनों की जांच के बाद पंजीकरण निलंबन रद्द कर पंजीकरण का नवीनीकरण कराया जा सकता है।