{"_id":"5be88cdabdec226944240fe6","slug":"101541967066-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में सभा के दौरान अनुप्रिया की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में सभा के दौरान अनुप्रिया की तबीयत बिगड़ी
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मिर्जापुर के कैलहट में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार और जांच के बाद वह शाम को दिल्ली रवाना हो गईं। चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक थकान और ब्लड प्रेशर कम होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पांच दिन तक आराम की सलाह दी है। जांच में रक्त के नमूने में संक्रमण मिला, जिसके लिए एंटीबायोटिक्स दवाईयां दी गई।
संबोधन के दौरान अनुप्रिया को चक्कर आने की जानकारी होते ही सीएमओ मिर्जापुर डॉ. ओपी तिवारी चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भी अलर्ट कर दिया गया। डॉ. तिवारी अनुप्रिया को एंबुलेंस से लेकर बीएचयू पहुंचे। यहां एलडी गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जांच कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय नाथ मिश्र के मुताबिक अस्पताल में 12 चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देेने के साथ ही उनकी नौ जांच की गईं। सभी जांच की रिपोर्ट सामान्य हैं।