{"_id":"5bdf5615bdec22694f46154e","slug":"101541363221-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के दम पर दुकानदार और बाइक सवारों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे के दम पर दुकानदार और बाइक सवारों को लूटा
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। एसएसपी ने शनिवार को बड़ागांव थाने में शनिवार को देहात क्षेत्रों के चौकी प्रभारियों से दो टूक कहा कि अपराध रोकने के लिए हरसंभव उपाय करें। इसके चंद घंटों बाद ही रात 10 बजे के लगभग बदमाशों ने कूड़ी गांव के समीप बाइक सवार तीन लोगों को असलहे से आतंकित कर नगदी और दो मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दीनापुर गांव के किराना व्यवसायी से जबरन उसकी दुकान खुलवाकर 22 हजार रुपये, दो मोबाइल और हजारों रुपये मूल्य की सौंदर्य प्रसाधन सामग्री लूट ले गए। दोनों वारदातों की सूचना सौ नंबर पर दी गई लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी।
तीन बाइक सवार नकाबपोश असलहाधारी पांच बदमाश रात दस बजे के करीब कुंभापुर कनियर मार्ग पर (दीनापुर) बगीचे के समीप सुबाष दुबे के जनरल स्टोर पर पहुंच कर उन्हें असलहे से आतंकित किए। इसके बाद नगदी, मोबाइल और सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री लूट कर कपसेठी मार्ग की ओर भाग निकले। रात 10:30 बजे के लगभग बदमाशों ने कनियर गांव से लौट रहे बाइक सवार रसूलपुर के रमेेश यादव और उसके साथी दुर्गा पटेल व धीरू यादव को ओवरटेक रुकवाए। इसके बाद असलहे से आतंकित कर बाइक, नगदी और मोबाइल लूट कर कपसेठी की ओर भाग निकले।