{"_id":"5bdcb6c6bdec22696e0e5238","slug":"101541191366-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार कराया बनारस से अपनेपन का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार कराया बनारस से अपनेपन का अहसास
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दो दिवसीय दौरे पर यहां आए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपनों के बीच पहुंच कर अपनेपन का अहसास कराना नहीं भूले। उद्बोधन से लेकर बातचीत में उन्होंने खुद को कई बार बनारस से जोड़ा। गृह मंत्री ने बनारस की गलियों और यहां के लोगों के स्वभाव की भी चर्चा की। कहा, 10 से 15 साल में मैं भी आप लोगों के बीच रहूंगा। चाहे जहां भी रहूं, अपनी जड़ों से जुड़ा रहूंगा।
हस्तकला संकुल में एमएसएमई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खुद को घर का मंत्री बताकर अपनी बात शुरू की। 24 वर्ष तक बनारस में रहने का जिक्र किया। बोले, आज केवल उद्योगों पर भी बात करूंगा, आप लोग पूछ सकते हैं कि गृह मंत्री के रुप में आपने क्या किया? मैं जानता हूं कि बनारस के लोग नहीं पूछेंगे। इसके बाद फियो की ओर आयोजित कार्यक्रम में भी कई लोगों ने गृह मंत्री ने अपनापन जताया तो उन्होंने भी आगे बढ़कर इसे स्वीकार किया। यहां उन्होंने कहा, यहां सब घर के लोग हैं। कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री वहां मौजूद लोगों से आत्मीयता से मिले और लोगों ने भी उनके साथ फोटो और सेल्फी ली।