{"_id":"5bcce037bdec226948700fc8","slug":"101540153399-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट में पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट में पांच पर मुकदमा
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लक्ष्मी कुंड में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट और पथराव को लेकर रविवार को क्षेत्र के ही महेश, सोनू शर्मा, पंकज वर्मा, आयुष शर्मा और शंकर यादव के खिलाफ लक्सा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अभिषेक, कोमल चौबे, शकुंतला और विमला की तहरीर पर की गई है। वहीं, घटना को बाद लक्ष्मी कुंड क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस का चक्रमण जारी रहा।
छोटी गैबी स्थित न्यू युवा क्लब से जुड़े लोग शनिवार की रात लक्ष्मी कुंड में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। आरोप है कि लक्ष्मी कुंड के समीप पहुंचते ही कुछ लोग अकारण ही लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से लैस होकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दस से ज्यादा लोगों को चोट आई। इससे नाराज न्यू युवा क्लब से जुड़े महिला-पुरुष धरने पर बैठ गए थे और प्रतिमा विसर्जन करने से मना कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से गुस्साए लोगोें को शांत कराया और प्रतिमा विसर्जित की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर लक्सा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।