{"_id":"5ba40e1a867a557ff0707120","slug":"101537478170-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में गुरुवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि परिजनों ने प्रसूति वार्ड में तोड़फोड़ किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की पिटाई की। इस दौरान अस्पताल का मुख्य द्वार पर प्रदर्शन भी किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। घटना की वजह से करीब आधे घंटे तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
कबीरपुर चंदौली की रहने वाली पूजा देवी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति प्रकाश ने बताया कि ऑपरेशन के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे उसे बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद उसे प्रसूति वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात में उसे ब्लीडिंग होने लगी तो इसकी जानकारी चिकित्सक को दी गई लेकिन चिकित्सक तो दूर कोई पैरामेडिकल स्टाफ भी नही पहुंचा। गुरुवार को जब अस्पताल खुला तो एक चिकित्सक ने देखा और बेहतर इलाज के लिए उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। बताया कि बीएचयू ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस आए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रसूति वार्ड में तोड़फोड़ की और वार्ड में ही तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर संजय की पिटाई भी की।