{"_id":"5b7b289442c7924666421a82","slug":"101534797972-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका ढाबा में आग लगाकर फूंकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका ढाबा में आग लगाकर फूंकने की कोशिश
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत रवींद्रपुरी स्थित कालिका ढाबा के शटर में आग लगाकर रविवार की रात उसे दो युवकों ने फूंकने का प्रयास किया। मामले की जानकारी तब हुई जब सोमवार की सुबह ढाबा खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे। घटना के संबंध में भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, भेलूपुर पुलिस के अनुसार ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, जबकि सारा वाकिया सीसी कैमरे में कैद है।
भेलूपुर के रहने वाले मनोज शाही का रवींद्रपुरी में कालिका ढाबा है। मनोज ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे ढाबा को बंद कर घर चले गए। सीसी कैमरे की फुटेज के अनुसार देर रात बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने पेट्रोल डालकर शटर में आग लगा दी। इसके साथ ही रोशनदान के ऊपर खुली खिड़की से कपड़े में आग लगा कर अंदर फेंका। आग लगने से लगभग 40 हजार से रुपये ज्यादा का नुकसान हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि हमारी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है।