फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिजली विभाग के एमडी से मिले व्यापारी

बिजली विभाग के एमडी से मिले व्यापारी

Wed, 13 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के एमडी से मिले व्यापारी
गोपीगंज। नगर में बिजली की अघोषित कटौती से नाराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने मंगलवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री रमाकांत गुप्त और नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में वाराणसी पहुंचे व्यापारी नेताओं ने एमडी को मांग पत्र देकर रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने एमडी को बताया कि गोपीगंज प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है। 25 वर्ष पूर्व से ही नगरीय क्षेत्र मे शामिल गोपीगंज को साजिश के तहत एमडी कार्यालय से ग्रामीण क्षेत्र में शामिल कर दिया गया। कहा कि बिजली ग्रामीण क्षेत्र की दी जाती है, लेकिन बिल की वसूली नगरीय क्षेत्र बिजली के आधार पर किया जाता है। नगर के लिए निर्धारित बिजली आपूर्ति के समय में भी मनमानी कटौती की जा रही है। खास कर रात्रि कालीन कटौती से नगर के लोग परेशान हो गए हैं। व्यापारी नेताओं ने नगर को पूर्व को पूूर्व की भांति नगरीय क्षेत्र एचबीटू में शामिल करने की मांग की है। इस मौके पर दिनेश गुप्त, मुकुंद लाल उमर, अनिल कुमार गुप्त, गिरजा शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed