{"_id":"5b1d91c74f1c1bb51e8b52ac","slug":"101528664519-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में काम करने वाले इंजीनियरों को मिलेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में काम करने वाले इंजीनियरों को मिलेगी सुरक्षा
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में रात में होने वाले निर्माण कार्यों के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों-इंजीनियरों को पुलिस की ओर से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को बदमाशों के जानलेवा हमले में घायल इंजीनियर सुशील कुमार गुप्ता के परिवारवाले रविवार को मुख्यमंत्री से मिले। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इसके बाद सभी इंजीनियर कार्य बहिष्कार समाप्त कर काम पर लौट आए हैं। मंगलवार की रात लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर पाइप लाइन की गैपिंग का काम करा रहे इंजीनियर गुप्ता और ठेकेदार कमलेश कुमार सिंह और भूपेंद्र सिंह पर बदमाशों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुप्ता का एम्स में इलाज चल रहा है। इंजीनियर के पिता, पत्नी और बच्चे जल निगम के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को मिले। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के जनपद सचिव रोहित कुमार लोधी ने कहा कि सीएम घायल इंजीनियर के परिवार से मिले। उन्होंने जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। प्रतिनिधिमंडल शहर में कराए जा रहे पेयजल संबंधी कार्याें के बारे में बताते हुए कहा कि दिन में ज्यादा यातायात के चलते शहर में रात में ही काम करना पड़ता है। ऐसे में अगर इस तरह के हमले होंगे तो काम पूरा करने में परेशानी आएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने रात में काम करने वालों की सुरक्षा करने का आश्वासन दिया है। लोधी ने बताया कि जल निगम के सभी इंजीनियर कार्य बहिष्कार समाप्त करके काम पर लौट आए हैं। इससे पयेजल, सीवर और निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलने लगा है।
विज्ञापन