{"_id":"5ab95c054f1c1be93f8b50a9","slug":"101522097157-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े तीन लाख ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े तीन लाख ले उड़े बदमाश
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। सूजाबाद पड़ाव स्थित यूनियन बैंक की शाखा से सोमवार को बाहर निकले व्यापारी श्रेष्ठ टिकलानी का साढ़े तीन लाख रुपया लेकर भाग निकले। बदमाशों ने सड़क पर नोट गिरा कर व्यापारी को उनके रुपये गिरने का झांसा दिया था और मौका देखते ही कार से रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी पाकर रामनगर पुलिस तफ्तीश में जुटी लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड क्षेत्र की कैवल्यधाम कालोनी निवासी श्रेष्ठ टिकलानी का चंदासी मुगलसराय में केशरी कोल्ड ट्रेडर्स नाम से फर्म है। श्रेष्ठ ने बताया कि उन्होंने सोमवार की दोपहर यूनियन बैंक आफ इंडिया की सूजाबाद पड़ाव शाखा से पांच लाख रुपया निकाला। डेढ़ लाख रुपये बैंक में फिक्स करने के बाद वह साढ़े तीन लाख रुपये बैग में रखा। पहले से पास में मौजूद पांच हजार रुपये को भी बैग में रखकर श्रेष्ठ बैंक से बाहर निकले। श्रेष्ठ ने बताया कि वो अपनी कार के पास पहुंचे तभी पीछे से दो युवक आए और सड़क पर गिरे कुछ नोट दिखाकर बोले कि आपका पैसा गिरा है। श्रेष्ठ ने बताया कि वो सड़क पर गिरे नोट उठाने लगे इसी दौरान दोनों युवक उनकी कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। इस संबंध में सूजाबाद चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।